प्रयागराज, मार्च 11 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। ट्रेनों में शराब की तस्करी के लिए अब शातिरों ने महिलाओं का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। अभी तक बिहार जाने वाली ट्रेनों में युवक ही पकड़े जा रहे थे। मंगलवार रात जीआरपी ने शराब तस्करी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया।जीआरपी इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि आरपीएफ के साथ प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार-पांच के पास बेगूसराय निवासी शोभा देवी को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक बोरी मिली जिसमें 240 एक ब्रांडेड कंपनी की ह्वीस्की बरामद हुई है। इसकी कीमत 27000 रुपये है। जीआरपी को बताया कि बिहार का एक आदमी उससे ये माल मंगाया था। वह बिहार में महंगे दामों पर शराब सप्लाई करता। इससे पूर्व मंगलवार को जीआरपी ने बीयर तस्करी के आरोप में पटना के विवेक नाम के युवक को गिरफ्तार किया था।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.