उरई, मई 10 -- उरई। संवाददाता रेल यात्रियों के लिए निशुल्क जल सेवा कार्यक्रम का सिलसिला जारी है। रविवार को स्काउट मास्टर राम शंकर यादव, नीलेश कुमार गुप्ता, दीपक कुमार ने रोवरों व गणमान्य नागरिकों के साथ टे्रनों में यात्रियों को पानी पिलाया। स्टाल लगाकर जनरल, स्लीपर व एसी बोगी में बैठे यात्रियों की बोतलों में भी स्काउट के लोगों ने जाकर पानी भरा। स्काउट मास्टर रामशंकर ने बताया कि 11 मई से तीसरी टीम पानी पिलाएगी। 15 मई तक यह कार्यक्रम चलेगा। यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशनों पर स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से पेयजल व्यवस्था यह भी पढ़ें- सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने शुरू किया प्याऊ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...