कोडरमा, मार्च 3 -- कोडरमा से होकर गुजरनेवाली सभी ट्रेनों में होली को लेकर भीड़ उमड़ पड़ी है। लंबी दूरी की ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल है, जिसके कारण यात्रियों को सीट मिलने में परेशानी हो रही है। आलम यह है कि स्पेशल ट्रेनों में भी नो रूम है। लंबी दूरी और पैसेंजर ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। झुमरीतिलैया निवासी और बस संचालक संजय यादव ने बताया कि लंबी दूरी की लगभग सभी बसों में सीटें फुल हो जा रही हैं। बस संचालकों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी रूट पर किराया नहीं बढ़ाया गया है और पूर्व निर्धारित दर पर ही टिकट दिए जा रहे हैं। होली पर्व को लेकर यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है, जिससे परिवहन व्यवस्था पर दबाव साफ देखा जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...