मुंगेर, मार्च 14 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रेल यात्रियों के सामान चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ और सीआईबी (क्रिमिनल इंटेलिजेंस ब्रांच) और रेल जीआरपी की संयुक्त टीम ने सफियाबाद दुर्गा स्थान के पास घेराबंदी कर इन महिलाओं को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से करीब पांच लाख रुपये सहित 12 लाख से अधिक राशि की सोना-चांदी, कई मोबाइल बरामद किया गया है। आभूषण में 100 ग्राम सोना, 50 ग्राम चांदी बताया गया है।आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार महिलाएं लंबे समय से रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म और ट्रेनों में यात्रियों के बैग और कीमती सामान चोरी करने की घटनाओं में शामिल थीं। यात्रियों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आरपीएफ ने मामले को गंभीरता से लिया और सीसीटीवी कैम...