ट्रेनों में सतर्कता अलर्ट, डॉग स्क्वाइड से स्टेशन परिसर चैक किया
आगरा, अगस्त 11 -- स्वतंत्रता दिवस को लेकर मंगलवार को रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी की टीम ने स्टेशन पर चेकिंग की। बैठक कर यात्रियों, आमजन को रेल सुरक्षा, यात्री सुरक्षा एवं स्वच्छता नियमों के संबंध में जागरूक किया। डॉग स्क्वाइड से भी चेकिंग कराई गई। स दौरान रेल यात्रियों को बताया कि चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने, सीढ़ी एवं पायदान पर यात्रा न करें। बिना उचित कारण चेन पुलिंग न करें, रेलवे संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं। अनजान व्यक्ति से खाद्य, पेय पदार्थ ग्रहण न करें, रेल पटरी पार करने से बचें, रेल परिसर में ज्वलनशील, खतरनाक पदार्थ लेकर न आएं, महिला एवं दिव्यांग कोच में अनधिकृत यात्रा न करें, उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें, रेलवे नियमों का पालन कर सुरक्षित एवं जिम्मेदार यात्री बनें। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे स्टेशन पर चला चेकिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.