प्रयागराज, अक्टूबर 28 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। ट्रेनों में सफर के दौरान अब रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बंद रखने होंगे। दक्षिण पूर्व रेलवे में चार्जिंग के दौरान एक यात्री का पावर बैंक फटने और धुआं निकलने की घटना के बाद रेलवे बोर्ड ने इस व्यवस्था का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है। सभी जोनल रेलवे को पत्र जारी कर स्पष्ट किया गया है कि इस मामले में किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। यह भी पढ़ें- रात 11 से सुबह पांच बजे तक बंद रहेगी ट्रेनों के मोबाइल चार्जिंग प्वाइंटपावर बैंक फटने के बाद रेलवे बोर्ड सख्त रेलवे बोर्ड के विशेष कार्य अधिकारी शोभित गुप्ता की ओर से 26 अक्तूबर को जारी पत्र में कहा गया है कि वर्ष 2014 में ही रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कोचों में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बंद रखने के निर्देश दिए गए...