हरदोई, मार्च 18 -- हरदोई। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटों की कमी को देखते हुए उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने अहम निर्णय लिया है। इसके तहत हरदोई होकर गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, गाड़ी संख्या 13009/13010 हावड़ा-योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा एक्सप्रेस और 13151/13152 कोलकाता-जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस में स्लीपर श्रेणी के अतिरिक्त डिब्बे जोड़े जाएंगे। यह सुविधा खासतौर पर उन यात्रियों के लिए लाभदायक होगी, जिन्हें अधिक भीड़ के कारण आरक्षण नहीं मिल पाता है। अधिकारियों ने बताया कि अतिरिक्त कोच निर्धारित तिथियों पर लगाए जाएंगे। हालांकि, कुछ विशेष दिनों को इस व्यवस्था से अलग रखा गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.