आगरा, मार्च 19 -- सिढ़पुरा थाना पुलिस ने ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 343 ग्राम नशीला पाउडर डायजापॉम, चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला है, आरोपी के विरुद्ध मथुरा जीआरपी थाना में आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। थानाध्यक्ष सिढ़पुरा रंजीत कुमार ने बताया कि बुधवार को थाना पुलिस ने सटीक जानकारी पर पटियाली रोड विलौटी मोड से एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपना नाम मुनेंद्र पुत्र अजयपाल निवासी सुल्तानपुर सिढ़पुरा बताया। आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन मिले, जो पूछताछ में चोरी के बताए गए। इसके अलावा 343 ग्राम नशीला पाउडर डायजापॉम भी मिला है। पुलिस ने आरोपी का आपराधिक इतिहास भी जुटाया है। आरोपी के द्वारा ट्रेनों में...