गाजीपुर, मार्च 9 -- दुलदारनगर। होली के बाद घर लौटने वाले तथा ईद के अवसर पर बाहर जाने और आने वाले यात्रियों की वजह से स्थानीय रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। भीड़ के कारण स्लीपर के साथ-साथ जनरल डिब्बों में भी यात्रियों का अत्यधिक दबाव है। ट्रेनों में चढ़ने और उतरने के दौरान यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन रही है। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंचती है, यात्रियों का हुजूम दरवाजों की ओर उमड़ पड़ता है। मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के अलावा पैसेंजर ट्रेनों में भी काफी भीड़ हो रही है। दिल्ली, मुंबई, सूरत, पंजाब, मद्रास, बेंगलूर और हावड़ा सहित अन्य शहरों में आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या सबसे अधिक बताई जा रही है। अधिकांश नियमित ट्रेनों में अप्रैल तक सीट उपलब्ध नहीं है।ऐसे में यात्री जान जोखिम में डालकर किसी तरह ट्रेन मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.