ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने वाले गए जेल
जमशेदपुर, जुलाई 30 -- जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन और ट्रेनों में बचपन से मोबाइल चोरी करने वाले तीन आरोपियों को रेल पुलिस ने गुरुवार को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। रेलवे सुरक्षा बल और रेल पुलिस की टीम ने बुधवार को मोबाइल चोरी कर ट्रेन से कूदने के दौरान तीनों को पकड़ा था। इनमें समीर मुखी, सावन मुंडा एवं शेखर सिंह उर्फ पाजी शामिल है। तीनों में पूछताछ में रेल पुलिस को बताया कि वे सभी नाबालिग अवस्था में भी स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों का सामान और मोबाइल चोरी के आरोप में बाल सुधार गृह जा चुके हैं। आरपीएफ के सहायक अवर निरीक्षक बावीर प्रसाद ने तीनों के खिलाफ रेल थाना में केस दर्ज कराया था। यह भी पढ़ें- Bagaha News: ट्रेन में मोबाइल छीनने वाला गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.