देवरिया, दिसम्बर 22 -- देवरिया। सदर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो से जीआरपी ने ट्रेनों में मोबाइल चुराने वाले एक चोर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो चोरी के मोबाइल बरामद किए गए। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक दिनेश पांडेय पुलिस टीम के साथ प्लेटफार्म पर गश्त कर रहे थे। अचानक प्लेटफार्म संख्या दो पर एक संदिग्ध युवक नजर आया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। पुलिस टीम ने उसे रोक लिया और तलाशी ली। उसके पास से चोरी के दो मोबाइल बरामद किए गए। पूछताछ में उसने अपना नाम अमित कुमार वर्मा निवासी चमरहिया थाना हरैया जिला बस्ती बताया। पुलिस के अनुसार वह शातिर चोर है। उसके विरुद्ध कुल आठ मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.