प्रयागराज, अगस्त 19 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बारिश के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की परेशानी बनी है। डीएडीएन एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में अनधिकृत यात्रियों की भीड़ घुसने से आरक्षित सीट वाले यात्रियों को पूरी रात खड़े होकर सफर करना पड़ा। गैलरी और शौचालय के दरवाजों तक लोगों ने कब्जा जमा लिया। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को शौचालय जाने में भी दिक्कत हुई। यात्रियों ने बुधवार को डीआरएम से एक्स पर शिकायत की। वहीं इंदौर-सूबेदारगंज विशेष ट्रेन में पानी खत्म होने से यात्री परेशान रहे और प्रयागराज पहुंचने पर पानी भरा गया। लालगढ़-प्रयागराज सुपरफास्ट के एसी कोच में फ्लश खराब होने से गंदगी फैल गई। उधना-बनारस साप्ताहिक ट्रेन की गैलरी और शौचालय में भी गंदगी की शिकायत यात्रियों ने की। रेलवे की ओर से एक्स पर मदद का आश्वासन दिया गया था।

हिंदी हिन्द...