भागलपुर, मार्च 7 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। होली के बाद ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ शुरू हो गई है। परदेस में रहकर काम करने वाले लोग होली बीतने के बाद वापस जाना चाह रहे हैं। आरक्षित बोगियों में वेटिंग लिस्ट लंबी है। इस स्थिति में बाहर रहकर पढ़ाई करने वाले कई छात्र भी टिकट कंफर्म होने की आस में अटके हैं। इनमें से कई छात्र भोपाल, दिल्ली, पूणे, कोलकाता में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। भोपाल में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे शुभम मिश्रा ने बताया कि उन्होंने तीन दिनों में तीन ट्रेनों में आरक्षण करा रखा है। एक ट्रेन पटना से है तो दो ट्रेन भागलपुर से चलती है। लेकिन तीनों ही ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है। टिकट लेते समय जितना वेटिंग था, उसमें बहुत बदलाव नहीं हुआ है। आठ मार्च को ही जाना था, लेकिन मुश्किल लग रहा है। क्लास छूटने का डर है। जबकि लगभग एक...