बरेली, मार्च 7 -- होली का त्यौहार मना कर लोग अब वापस अपने गंतव्य को चल पड़े हैं। शुक्रवार को बरेली जंक्शन पर अच्छी खासी भीड़ रही। अप-डाउन की सभी ट्रेनों में खूब भीड़ हो रही है। त्रिवेणी एक्सप्रेस, राज्यरानी एक्सप्रेस में बड़ी संख्या में लोग गंतव्य को रवाना हुए। इस दौरान दो नंबर पर चलती ट्रेन पर चढ़ने के चलते यात्री गिर गया। ट्रेन के नीचे आने से बाल बाल बचा। रेलवे के अनुसार, गुरुवार से होली पर्व मनाकर वापस जाने की भीड़ ट्रेनों में बढ़ गई है। रात वाली ट्रेनों में खूब भीड़ रही। शुक्रवार सुबह से ही अच्छी खासी भीड़ रही। लखनऊ, हरदोई, हरिद्वार, देहरादून, पंजाब और दिल्ली आदि जगह जाने वाले बड़ी संख्या में यात्री गंतव्य को रवाना हुये। राज्यरानी, त्रिवेणी, अवध आसाम, राजधानी, पंजाब मेल, श्रमजीवी, काशी विश्वनाथ, मुगलसराय आदि एक्सप्रेस ट्रेनों में पैर र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.