बागपत, अगस्त 24 -- खेकड़ा। दिल्ली शामली रेल मार्ग पर सोमवार को रेलवे की टिकट चेकिंग टीम ने बेटिकट यात्रियों के खिलाफ सघन अभियान चलाया। दिल्ली से शामली तक ट्रेनों में हुई चेकिंग के दौरान 47 यात्री बिना टिकट सफर करते पकड़े गए। टीम ने सभी से मौके पर कुल 24,420 रुपये जुर्माना वसूल किया। कार्रवाई के बाद यात्रियों को भविष्य में बेटिकट यात्रा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। सोमवार सुबह दिल्ली से शामली की ओर जाने वाली ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम में चार टिकट चेकिंग अधिकारी और पांच आरपीएफ जवान शामिल रहे। सीटीआई दिल्ली मुकेश मीणा और चेकर केवल आनंद के नेतृत्व में टीम ने अलग अलग ट्रेनों में यात्रियों के टिकटों की जांच की। इस दौरान बड़ी संख्या में यात्रियों की टिकट जांच की गई। अभियान के दौरान कुछ यात्री टीम को देखकर ...