बेगुसराय, सितम्बर 1 -- बरौनी, निज संवाददाता। बरौनी कटिहार, बरौनी समस्तीपुर, बरौनी हाजीपुर व बरौनी सिमरिया रेल खंड पर चलने वाली ट्रेनों में इन दिनों अवैध महिला वेंडरों की संख्या और उनका आतंक लगातार बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- ट्रेनों में काफ़ी सक्रिय बनी है अवैध महिला वेंडर्सअवैध महिला वेंडरों का मामला कुछ माह पूर्व कटिहार स्टेशन पर अवैध महिला वेंडर द्वारा जहरीले और केमिकल युक्त रंग वाले खीरे बेचने का मामला सामने आया था जिस पर आरपीएफ ने कड़ी कार्रवाई कर नौ महिला वेंडरों को हिरासत में लिया था। लेकिन, यह मामला अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है।यात्रियों की सुरक्षा इन अवैध महिला वेंडरों द्वारा चलती ट्रेनों में खाने पीने का सामान बेचा जा रहा है जो स्वास्थ्य के लिए कितना सही है, कहना कठिन है। अवैध महिला वेंडर टिकट चेकिंग स्टाफ या विरोध करने वाले य...