हापुड़, मई 1 -- रेलवे ने गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में चल रही लंबी वेटिंग को देखते हुए कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन के साथ ही पद्मावत एक्सप्रेस और अयोध्या एक्सप्रेस ट्रेन में एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। इससे यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। अयोध्या से दिल्ली जाने वाली अयोध्या एक्सप्रेस ट्रेन में 11 मई से 17 मई तक और दिल्ली से अयोध्या जाने वाली अयोध्या एक्सप्रेस ट्रेन में 10 मई से 16 मई तक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगा रहेगा। ट्रेनों में स्लीपर कोच की संख्या बढ़ने से लंबी वेटिंग के कारण परेशान रेल यात्रियों को राहत मिल सकेगी और उनका सफर भी आसान बनेगा。
ग्रीष्मकालीन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के लिए अतिरिक्त कोच सीतामढ़ी जंक्शन से चलकर दिल्ली को जाने वाली ग्रीष्मकालीन स्पेशल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.