ट्रेनों में बढ़ी सुरक्षा, जीआरपी की विशेष टीम रोजाना करेगी गश्त
गाजीपुर, जून 8 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने विशेष अभियान शुरू किया है। प्रयागराज रेलवे पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के निर्देश पर स्टेशनों तथा विभिन्न ट्रेनों में संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने और अपराधों की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। दिलदारनगर जीआरपी चौकी प्रभारी अश्वनी पटेल के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की टीम अप और डाउन दिशा में चलने वाली विभिन्न ट्रेनों में नियमित जांच कर रही है। अभियान के तहत कुछ पुलिसकर्मी वर्दी में तो कुछ सादे कपड़ों में ट्रेनों में यात्रा कर यात्रियों को सुरक्षा का एहसास दिलाने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। यह भी पढ़ें- आउटर क्षेत्र में ट्रेन के धीमे होने वाले स्थानों पर पिकेट लगाई गई रेलवे पुलिस की यह टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.