हाजीपुर, मार्च 2 -- महुआ। सं.सू. होली को लेकर ट्रेनों में नो रूम और वेटिंग की लंबी फेहरिस्त होने के कारण परदेसियों का घर आना मुश्किल हो रहा है। होली स्पेशल ट्रेनों में सीट मिल रही है, लेकिन ज्यादातर लोग उस ट्रेन से सफर करना नहीं चाहते। कहते हैं कि रेगुलर ट्रेनों से ही सफर करेंगे, क्योंकि स्पेशल ट्रेनों 10 घंटे तक लेट चलती हैं। रविवार को महुआ इलाके के कई लोगों ने बताया कि बाहर में काम करने गए परदेसियों को ट्रेनों में नो रूम और वेटिंग की लंबी पंक्ति होने के कारण वह घर आना छोड़ दिए। यह पर्व उनके लिए फीका रहेगा। तत्काल टिकट के लिए भी काफी प्रयास किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.