मोतिहारी, मार्च 6 -- मोतिहारी, एक प्रतिनिधि। होली पर्व समाप्त होते ही रोजगार और पढ़ाई के लिए महानगरों की ओर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ अचानक बढ़ गई है। इसका सीधा असर लंबी दूरी की ट्रेनों पर देखने को मिल रहा है। बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन होकर गुजरने वाली अधिकांश लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों को जगह नहीं मिल पा रही है। स्थिति यह है कि कई ट्रेनों में अगले कई दिनों तक 'नो रूम' की स्थिति बनी हुई है।महानगर समेत विभिन्न जगहों के लिए रिजर्वेशन फुल : रेलवे से संबंधित साइटों के अनुसार दिल्ली, मुम्बई, कोटा, पंजाब, देहरादून सहित अन्य प्रमुख शहरों के लिए जाने वाली ट्रेनों में रिजर्वेशन पूरी तरह फुल है। सामान्य दिनों में भीड़ रहने वाली इन ट्रेनों में होली के बाद यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ गई है, जिससेयात्रियों को भारी परेशानी का सामना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.