भदोही, फरवरी 8 -- भदोही, संवाददाता। लंबी दूरी की ट्रेनों में टिकट के लिए मारामारी की नौबत बनी है। भदोही रेलवे स्टेशन पर शनिवार के बाद रविवार को भी कईयों की गाड़ियां छूट गईं। उधर, होली, मांगलिक कार्यक्रमों तथा रबी फसलों की कटाई को देखते हुए टिकटों को तीन से चार हजार रुपये में बेचने का काम कर रहे हैं। बता दें कि 90 के दशक के बाद कालीन कारोबार में आई मंदी के कारण बहुत से बुनकरों, मजदूरों ने गैर प्रांतों की ओर रूख कर लिया था। दिल्ली, पूना, सूरत, मुंबई, पंजाब, जामनगर समेत अन्य महानगरों में लोग चले गए। कुछ तो वहां अब परिवार के साथ रहते हैं जबकि बड़ी तादात में लोग नौकरियां। प्रमुख पर्वों एवं शादी-विवाह के सीजन में लोग बड़ी संख्या में घरों को आते हैं। ऐसे में लंबी दूरी की गाड़ियों में टिकट के लिए मारामारी नौबत हो रही है। आगामी गर्मी की छुट्टियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.