ट्रेनों में टप्पेबाजी करने वाले दो बदमाश दबोचे, मोबाइल बरामद
कानपुर, अप्रैल 16 -- कानपुर। ट्रेनों में टप्पेबाजी करने वालों दो आरोपितों को जीआरपी ने धर दबोचा। गैंग के सरगना जीशान और जावेद ने पूछताछ में बताया दोनों ट्रेनों में यात्रियों संग घुल मिलकर वारदात को अंजाम दे आउटर पर कूद भाग जाते थे। जीशान 16 बार आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। सेंट्रल स्टेशन के जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर चेकिंग पर थे। इस दौरान मुरेकंपनी पुल के किनारे दो संदिग्ध युवक खड़े दिखे। पुलिस टीम को देख दोनों घबरा गए तो आशंका होने पर पकड़े गए। तलाशी में तीन कीमती मोबाइल मिले। पकड़े गए दोनों बगाही बाबूपुरवा निवासी 50 साल का जावेद और पटकापुर निवासी 24 वर्षीय मो. जीशान उर्फ बोटी उर्फ दहेजू हैं। यह भी पढ़ें- जहरखुरानी कर यात्रियों को लूटने के आरोप में एक गिरफ्तार दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.