मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। होली पर घर आने वाले प्रवासियों की ट्रेनों में बढ़ी भीड़ के बीच अवैध वसूली भी हो रही है। खासकर अनपढ़-मजदूर वर्ग के यात्री निशाने पर रहते हैं। स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट और आम्रपाली एक्सप्रेस से गुरुवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन पर उतरे यात्रियों ने यह आपबीती सुनाई। अमृतसर से आम्रपाली एक्सप्रेस से प्लेटफॉर्म-एक पर उतरे सुशील राम और शिवनाथ से रास्ते में टीटीई ने टिकट व जुर्माना के साथ ही लगेज शुल्क की आड़ में अवैध वसूली की। दोनों सीतामढ़ी के तिलक ताजपुर (रून्नीसैदपुर) गांव के हैं। पंजाब में ट्रैक्टर चलाते हैं। दोनों ने बताया कि टिकट नहीं मिला तो बेटिकट ही आम्रपाली एक्सप्रेस में सवार हो गए। ट्रेन खुलने के कुछ देर बाद पहुंचे टीटीई ने जुर्माना के साथ टिकट बनाने के नाम पर 2400 रुपये लेकर रसीद (टिकट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.