प्रयागराज, मार्च 7 -- लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटें फुल होने के बाद अब निजी स्लीपर बस संचालकों ने भी किराया बढ़ा दिया है। नई दिल्ली जाने वाली बसों का किराया अचानक बढ़ने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है। शनिवार शाम तक एसी बसों में भी बमुश्किल दो-चार सीटें ही बुकिंग के लिए बची थीं। हैरानी की बात यह है कि सामान्य दिनों में प्रयागराज से दिल्ली का एसी बस किराया जहां 1200 से 1500 रुपये के बीच रहता था, वहीं अब यह बढ़कर करीब 2900 रुपये तक पहुंच गया है। इसी तरह स्लीपर सीट का किराया साढ़े चार हजार से पांच हजार रुपये तक वसूला जा रहा है। एक बस संचालक ने बताया कि यात्रियों की भारी मांग के कारण किराया बढ़ाना पड़ा है। बस मालिक रोहित के मुताबिक, प्रयागराज से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की भीड़ अधिक है, जबकि दिल्ली से प्रयागराज लौटते समय बसें लगभग खाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.