प्रयागराज, अप्रैल 3 -- प्रयागराज। प्रयागराज जंक्शन के आसपास ट्रेनों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पिछले 24 घंटे में जीआरपी ने तीन अलग-अलग मामलों में रिपोर्ट दर्ज की है। राजधानी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे सेना के जवान प्रिया रंजन का बैग दानापुर के पास चोरी हो गया, जिसमें जरूरी दस्तावेज रखे थे। वहीं चौरी-चौरा एक्सप्रेस में वाराणसी के पास अमित प्रताप सिंह की पत्नी की सोने की चेन उड़ा ली गई। इसी ट्रेन के ए-वन कोच में भदोही निवासी अनुराधा यादव का पर्स भी चोरी हो गया, जिसमें नकदी और महत्वपूर्ण कागजात थे। जीआरपी ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है। यात्रियों से अपील की गई है कि सफर के दौरान अपने सामान की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...