ट्रेनों में चोरी करने वाली शातिर महिला चोर को जीआरपी ने किया गिरफ्तार
इटावा औरैया, मई 8 -- इटावा। जीआरपी और आरपीएफ ने इटावा जंक्शन से एक शातिर महिला चोर को गिरफ्तार किया। इसके पास से 27 अप्रैल को एक महिला यात्री का चोरी हुआ मंगलसूत्र और जेवर बरामद हुए। इसकी कीमत तीन लाख रुपये बताई गई है। जीआरपी मध्य प्रदेश से महिला का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। 27 अप्रैल को इटावा कोटा एक्सप्रेस में चढ़ते समय भिंड की सुशीला का मंगलसूत्र चोरी हुआ था। सीसीटीवी फुटेज में एक महिला मंगलसूत्र को पार करते हुए नजर आ रही थी। शुक्रवार को जीआरपी ने आरोपी महिला राजेंद्री निवासी ग्राम भवनपुरा थाना फूप जिला भिंड हाल पता लॉर्ड कृष्णा वाली गली विजय नगर थाना फ्रेंड्स कॉलोनी को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- ट्रेन के एसी कोच से महिला के गहने चोरी वहीं इसके पास से जेवर, 11560 रुपये कैश बरामद हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.