मुंगेर, मार्च 15 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के सामान की चोरी, छिनतई और लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक बड़े महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश रेल पुलिस ने किया है। शुक्रवार की देर शाम आरपीएफ, सीआईबी (क्रिमिनल इंटेलिजेंस ब्रांच) और रेल जीआरपी जमालपुर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चार महिलाओं को गिरफ्तार किया। इनमें एक गिरोह की सरगना भी शामिल है। शनिवार को रेल जिला जमालपुर के डिप्टी एसआरपी उमेश्वर चौधरी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार महिलाओं द्वारा दिया गया नाम, पता और आधार कार्ड पूरी तरह फर्जी पाया गया है। पुलिस को आशंका है कि ये महिलाएं फर्जी पहचान बनाकर देश के विभिन्न राज्यों में चोरी और छिनतई की घटनाओं को अंजाम दे रही थीं। उन्होंने कहा कि इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.