ट्रेनों में चेन पुलिंग रोकने को चलेगा जागरूकता अभियान
जमशेदपुर, जून 30 -- दक्षिण पूर्व जोन की ट्रेनों में चेन पुलिंग की घटनाओं पर रोक लगाना रेलवे की प्राथमिकता में है। खड़गपुर मंडल रेलवे सलाहकार समिति की बैठक में डीआरएम ने यह बातें कहीं और जन जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। खड़गपुर मंडल के अनुसार, चेन पुलिंग के कारण रोज 10-15 ट्रेनें लेट होती हैं। इससे पूर्व चक्रधरपुर मंडल ने बताया था कि बेवजह चेन पुलिंग की जनवरी 2026 से अप्रैल तक 297 घटनाएं हुई थीं। चेन पुलिंग की घटना रोकने के लिए आरपीएफ जल्द ही सिविल डिफेंस एवं स्काउट एंड गाइड की मदद से स्टेशन और क्रॉसिंग पर जागरूकता अभियान शुरू करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.