भदोही, अप्रैल 22 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। लंबे समय के बाद पूर्वोत्तर रेलवे लाइन पर जांच अभियान चलाया गया। कई प्रमुख एवं लंबी दूरी की गाड़ियों में टीम में शामिल अफसरों ने जांच पड़ताल की। इस दौरान बिना टिकट के यात्रा कर रहे 170 लोगों को पकड़ा गया। इतना ही नहीं, 58 हजार 540 रुपये जुर्माना वसूला गया। उधर, जांच अभियान के कारण अफरा-तफरी का आलम रहा। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक पशुपतिनाथ मिश्रा के नेतृत्व में 22 अप्रैल को बनारस-प्रयागराज रेल खण्ड पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बनारस -प्रयागराज रामबाग रेल खण्ड पर चलने वाली 15004 चौरीचौरा एक्सप्रेस, 22132 ज्ञानगंगा एक्सप्रेस, 12561/62 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, 12333 विभूति एक्सप्रेस, 12582 नई दिल्ली-बनार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.