ट्रेनों में गश्त के दौरान कोताही न बरतें
लखनऊ, जून 7 -- यात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रेनों में गश्त के दौरान कोताही न बरतें, पुलिस परीक्षा के लिए आने वाले अभ्यर्थियों से अन्य यात्रियों को कोई परेशानी न हो, इसका ध्यान रखें। स्टेशन पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी बनाए रखें। यह बात पुलिस अधीक्षक रेलवे रोहित मिश्रा ने यात्रियों की सुरक्षा, शांति व्यवस्था बनाए रखने आदि को लेकर की समीक्षा में कही। ट्रेनों में पत्थरबाजी की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए ट्रैक की लगातार पेट्रोलिंग करने के साथ ही ट्रैक के आसपास रहने वालों को जागरुक करने का निर्देश संबंधित जीआरपी थाना और चौकी प्रभारियों को दिए। ट्रेनों में एस्कार्ट व्यवस्था पर कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। स्टेशन पर बंद और निष्क्रिय पड़े कैमरों शुरू कराने के लिए रिपोर्ट बनाने का भी निर्देश दिया।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.