झांसी, अगस्त 4 -- झांसी। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में झांसी मंडल के समस्त प्रमुख रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में रेलवे अधिनियम की धारा 145 के अंतर्गत स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, खजुराहो, टीकमगढ़, महाराजा छत्रसाल स्टेशन छतरपुर, महोबा, उरई, ललितपुर, बांदा तथा चित्रकूट धाम कर्वी सहित पूरे अन्य जगह चला। अभियान के दौरान स्टेशनों के प्लेटफार्मों, प्रतीक्षालयों, सर्कुलेटिंग एरिया, फुट ओवर ब्रिज, खानपान स्टॉलों, ट्रेनों के सामान्य एवं आरक्षित कोचों, पेंट्रीकार तथा अन्य यात्री उपयोग क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया गया। यह भी पढ़ें- प्रयागराज जंक्शन पर 30,816...