कानपुर, मई 25 -- कानपुर। ट्रेनों में पत्थरबाजी, ट्रैक बाधित करने की होने वाली घटनाओं के मद्देनजर सोमवार को जीआरपी प्रभारी ओएन सिंह ने कानपुर सेंट्रल,पनकी, गोविंदपुरी स्टेशन के पास रेललाइन किनारे की बस्तियों में कैंप किया। कहा कि कहीं पर कोई पत्थरबाजी करते या योजना बनाते सुनें तो तत्काल हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। साथ ही नेक इंसान का प्रशस्तिपत्र अफसरों से दिलवाया जाएगा। इस मौके पर जवानों ने इससे होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया। मोबाइल हेल्पलाइन नंबर - 9454404416, 9454402546 यह भी पढ़ें- रेल यात्री हेल्प डेस्क पर अपनी समस्या दर्ज करा सकेंगे, ट्रेनों की भी जानकारी मिलेगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...