गोरखपुर, अगस्त 4 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। ट्रेनों में अवैध तरीके से पार्सल ले जाने-ले आने के मामले में एनई प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। रेल प्रशासन ने तीनों मण्डलों के सुरक्षा अधिकारियों के साथ ही यांत्रिक विभाग से कहा है कि कोच अटेंडेंट और वेंडर किसी भी सूरत में सामान लाना ले जाना न करें। जांच में ऐसा करते पाए जाते हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। दरअसल बीते दिनों ट्रेनों में निरीक्षण के दौरान ये देखने में आया कि कोच अटेंडेंट अनाधिकृत रूप से विभिन्न प्रकार के सामान का लाना-ले जाना कर रहे हैं। पिछले महीने सामान ले जाते पकड़े गए आधा दर्जन वेंडरों को अफसरों ने चेतावनी दी कि इस तरह के अनाधिकृत काम पूरी तरह से बंद कर दें नहीं तो जेल जा सकते हैं।ट्रेनों में अनाधिकृत सामान या कूरियर का काम करने वाले ऑन-बोर्ड स्टाफ अटेंडेंट और वेंडर के खिलाफ...