ट्रेनों में ओडिशा और पश्चिम बंगाल के अंतरराज्यीय चोर गिरोहों की नजर
भागलपुर, जून 3 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की जेब और सामान पर अब सिर्फ स्थानीय चोरों की ही नहीं, बल्कि अंतरराज्यीय अपराधियों की भी टेढ़ी नजर है। रेलवे सुरक्षा को धता बताते हुए ओडिशा और पश्चिम बंगाल के अंतरराज्यीय चोर गिरोहों ने रेल यात्रियों पर अपना जाल बिछा दिया है। आरपीएफ की खुफिया रिपोर्टों और जीआरपी की कार्रवाई में यह खुलासा हुआ है कि ये बाहरी गिरोह स्थानीय अपराधियों के साथ सांठगांठ कर बड़ी चालाकी से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। स्थानीय और बाहरी अपराधियों का गठजोड़
स्थानीय और बाहरी अपराधियों का गठजोड़ जीआरपी के इंस्पेक्टर मो. नसीम अहमद ने बताया कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल से आने वाले ये शातिर अपराधी अकेले काम नहीं करते। ये जिस भी राज्य या क्षेत्र की ट्रेनों को निशाना बनाते हैं, वहां के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.