ट्रेनों में उमड़ी भीड़, लटककर यात्रा करने को मजबूर
उन्नाव, जून 11 -- उन्नाव। आरक्षी भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन उन्नाव रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की खासी भीड़ रही। परीक्षा देकर घर लौट रहे हजारों अभ्यर्थियों से स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्मों पर भारी भीड़ का नाजरा देखने को मिला। ट्रेन आते ही डिब्बों में चढ़ने के लिए अभ्यर्थियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। भीड़ को अनियंत्रित होता देख जीआरपी व आरपीएफ की टीमों ने तुरंत मोर्चा संभाला। सुरक्षा कर्मियों ने सूझबूझ से काम लेते हुए धक्का-मुक्की कर रहे अभ्यर्थियों को शांत कराया और कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें ट्रेनों के अंदर सुरक्षित बैठाया गया। जगह की कमी से सैकड़ों अभ्यर्थियों को जान जोखिम में डालकर ट्रेन के पायदानों और दरवाजों के पास बैठकर सफर करना पड़ा। यह भी पढ़ें- आरक्षी भर्ती में 5559 अभ्यर्थी शामिल, 1833 ने छोड़ी परीक्षा भीषण गर्मी और सीमित संसाधनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.