मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रेलवे अपनी छवि को लेकर काफी सजग है। इन दिनों यात्री सुविधाओं में सुधार के प्रयास तेजी से जारी हैं। इसी क्रम में एक और पहल की जा रही है। आईआरसीटीसी को ट्रेनों में एक-एक पर्यवेक्षक की तैनाती करने का निर्देश दिया गया है, जो ट्रेनों में सफर के दौरान यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल रखेंगे।मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में पर्यवेक्षक की तैनाती होगी। मुजफ्फरपुर से छह जोड़ी ट्रेनों का परिचालन होता है। इन सभी में पर्यवेक्षक तैनात किये जाएंगे। दरअसल, ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्री अक्सर यह शिकायत करते हैं कि शौचालय गंदा है। शौचालय में पानी खत्म हो चुका है। कोच में गंदगी पसरी है। बेड रोल गंद दिया गया है। इसका वीडियो आदि बनाकर एक्स पर अपलोड करते हैं। इससे देश-दुनिया में रेलवे की छवि खराब होती है। इसलिए ...