मुंगेर, अप्रैल 24 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। ट्रेनों में बढ़ती अवैध वेंडिंग की शिकायतों के बीच रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने गुरुवार को सख्त रुख अपनाते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जमालपुर आरपीएफ टीम ने अलग-अलग ट्रेनों में छापेमारी कर कुल आठ अवैध वेंडरों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। ये सभी बिना अनुमति यात्रियों को सामान बेच रहे थे। गिरफ्तार वेंडरों में अरुण शाह (मोहनपुर), मुकेश कुमार साह (दलहट्टा), मोहम्मद चांद (जगदीशपुर, भागलपुर), दिलीप कुमार (रामपुर कॉलोनी), शेख रहमान (करीमनगर, वीरभूम), पिंटू कुमार (दशरथपुर), राहुल राज (वलीपुर, जमालपुर) और दीपक गुप्ता (नयागांव) शामिल हैं। यह जानकारी इंस्पेक्टर राजीव नयन ने दी है। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में आरपीएफ के एएसआई वाई पाठक, हेड कांस्टेबल गौतम सहित अन्य ने सामूहिक रूप से की है। यह भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.