गोरखपुर, अप्रैल 15 -- UP News: रेलवे यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अब उनकी यात्रा और अधिक आरामदायक होगी। रेलवे यात्रियों को ट्रेनों में अब जर्क (झटका) नहीं लगेगा। इसके लिए इंजीनियरिंग विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। क्रॉसिंग पर पड़ने वाले जोड़ को हाईटेक मशीनों से वेल्ड करने से जर्क पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। इससे संरक्षा भी मजबूत होगी और पहियों के पटरी से उतरने की घटनाओं में भी काफी कमी आएगी। अभी तक ट्रेन क्रॉसिंग पर पहुंचती है तो वहां जर्क महसूस होता है। अब ऐसा नहां होगा। पटरियों के बीच के गैप को किसी पदार्थ से भरने के बजाए पटरियां फैलाकर उन्हें आपस में जोड़ा जा रहा है। इससे पटरियों की मजबूती पूरी तरह से बरकरार रहती है और उस पर खुरदुरापन नहीं रहता है। पूर्वोत्तर रेलवे में 80 फीसदी सेक्शन में यह काम पूरा हो गया है। अफसरों का कहना है कि ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.