जमशेदपुर, जून 4 -- यात्री व रेल संपत्ति की सुरक्षा के लिए टाटानगर स्टेशन के आरपीएफ जवान अब ट्रेन एस्कॉर्ट ड्यूटी के दौरान यूनिफॉर्म पर बॉडी वॉर्न कैमरा लगाकर ड्यूटी करने लगे हैं। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने टाटानगर आरपीएफ को पांच जोड़ी बॉडी वॉर्न कैमरा उपलब्ध कराए हैं, ताकि सुरक्षा जवान कोच में असामाजिक तत्वों की हरकत को रिकॉर्ड कर सकें। यूनिफॉर्म पर बॉडी वॉर्न कैमरा लगने से जवान अपराधियों को साक्ष्य के साथ पकड़ सकेंगे। ट्रेन में चेन पुलिंग, हंगामा या अन्य घटनाओं को अंजाम देने वालों की पहचान में अब सुरक्षा जवानों को काफी सहूलियत होगी। जानकारों के अनुसार, टाटानगर स्टेशन से हावड़ा, शालीमार, संतरागाछी समेत अन्य मार्गों की 10 ट्रेनों में आरपीएफ एस्कॉर्ट करती है। फिलहाल, बॉडी वॉर्न कैमरा से लैस जवानों की ड्यूटी दो वंदे भारत ट्रेनों समेत तीन अन्य...