ट्रेनों में अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाला युवक गिरफ्तार
प्रयागराज, मई 16 -- अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले युवक को प्रयागराज आरपीएफ ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे आबकारी को सौंप दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर एके मीना ने बताया कि दरोगा कार्तिक मिश्रा एवं सहायक दरोगा अतुल कुमार सिंह ने चेकिंग के दौरान प्रयागराज जंक्शन के आर रेस्ट हाउस के पास गेट नंबर छह के नजदीक मिर्जापुर निवासी रोहित को गिरफ्तार किया। उसके पास से विभिन्न कंपनियों की करीब 53 हजार कीमत की अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.