बरेली, मार्च 9 -- रविवार को ट्रेनों और बसों में जबर्दस्त भीड़ हुई। दोपहर के बाद रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर भीड़ बढ़ी। हालांकि होली स्पेशल ट्रेनों ने मुसाफिरों को खूब इंतजार कराया। निर्धारित समय से सात-सात घंटा विलंब से पहुंचीं। सुबह वाली दोपहर और दोपहर वाली शाम को पहुंचीं। नियमित ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं थी। जनरल वाले भी स्लीपर और एसी कोचों में घुसे हुए थे। अप-डाउन की लंबी दूरी की ही नहीं लोकल ट्रेनों में भी खूब भीड़ रही। रेलवे अधिकारियों का कहना है, रेल बोर्ड से शनिवार और रविवार का भीड़ लेकर अलर्ट था। सोमवार से सभी सरकारी और प्राइवेट आफिस भी खुल जाएंगे। कारखाने और फैक्ट्रियां भी चलेंगी। होली के चलते रविवार की छुट्टी थी। ऐसे में रविवार को काफी यात्रियों ने गंतव्य को रवानगी की। राजधानी, हावड़ा मेल, लखनऊ मेल, त्रिवेणी, राज्यरानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.