ट्रेनों-बसों में भीड़ देख अधिकारियों ने संभाला मोर्चा, सफर में धक्कामुक्की
बरेली, अप्रैल 26 -- ताजुश्शरिया उर्स और होम गार्ड परीक्षा भर्ती के कारण शाम के समय ट्रेनों में और बसों में जबर्दस्त भीड़ हुई। सेटेलाइट पर अधिक भीड़ होने पर आरएम, एआरएम से खुद मोर्चा संभाला। फरुर्खाबाद, लखनऊ, हरदोई आदि मार्ग की अधिक सवारियां थी, उनको बसों में बैठाकर रवाना किया। वहीं जंक्शन पर भीड़ को देखते जीआरपी-आरपीएफ की संयुक्त छह टीमें लगानी पड़ी। लोगों ने ट्रेनों में धक्कामुक्की का सफर किया। दोपहर को पहली पारी की 12 बजे परीक्षा छूटी तो अधिक भीड़भाड़ नहीं हुई। जंक्शन और सेटेलाइट पर काफी कम भीड़ रही। द्वितीय पाली की परीक्षा तीन से पांच बजे तक थी। 5:30 से करीब 8:00 बजे तक भीड़ जंक्शन पर जुटी तो अधिकारियों, सुरक्षा कर्मियों के हाथ-पांव फूल गये। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती परीक्षा: सेंट्रल पर परीक्षार्थियों का रेला, चार स्पेशल ट्रेनें चलाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.