ट्रेनों पर पत्थर मारना अपराध, दें जानकारी
भदोही, मई 30 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। जीआरपी चौकी ज्ञानपुर रोड द्वारा ट्रेनों पर पत्थरबाजी एवं ट्रैक अवरुद्ध करने की घटनाओं को रोकने के लिए शुक्रवार को अभियान चलाया गया। चौकी प्रभारी जीआरपी ज्ञानपुर रोड ने हमराह प्रवीण कुमार पांडेय, मोहम्मद एनामुल्लाह सिद्दीकी, सचिन कुमार और रोशन चौहान के साथ ज्ञानपुर स्टेशन के पास स्थित गांव गिराई में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि ट्रेनों पर पत्थरबाजी एक गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में शामिल लोगों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.