ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने को चलाया जागरूकता अभियान
मथुरा, जून 1 -- ट्रेनों पर होने वाली पत्थरबाजी की घटनाओं की रोकथाम के लिए आरपीएफ ने रेलवे लाइन के सहारे बसी कालोनियों में जागरूकता अभियान चलाया। साथ ही लोगों को अनधिकृत रूप से रेल पटरी पार करने को लेकर जागरूक किया गया। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल आगरा पी राज मोहन के निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल मथुरा द्वारा भूतेश्वर-वृंदावन रोड स्टेशनों के मध्य किलोमीटर संख्या 1400/01-02 के निकट स्थित गोविंद नगर, लक्ष्मी नगर एवं रामनगर कॉलोनियों में रेल सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य रेलगाड़ियों पर होने वाली स्टोन पेल्टिंग (पत्थरबाजी), रेलवे ट्रैक पर अनधिकृत आवागमन (ट्रेसपासिंग) तथा बिना उचित कारण के चेन पुलिंग जैसी घटनाओं की रोकथाम करना था। इस दौरान स्थानीय नागरिकों, महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया। वरिष्ठ मंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.