ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वालों पर करें कार्रवाई
कानपुर, अप्रैल 22 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। रेलवे सुरक्षा बल की महानिदेशक सोनाली मिश्रा ने बुधवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने आरपीएफ के अधिकारियों को ताकीद की है कि ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करें। इससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। पहली बार सेंट्रल स्टेशन आईं डीजी आरपीएफ ने बैठक की। इसमें बताया गया कि दीपावली तक सेंट्रल स्टेशन पर स्थाई होल्डिंग एरिया बन जाएगा। सिटी और कैंट साइड दोनों तरफ इनका निर्माण किया जाएगा। उन्होंने आरपीएफ पोस्ट के साथ स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। सिटी व कैंट साइड पर प्रस्तावित होल्डिंग एरिया की जगह भी देखी। उन्होंने पार्किंग, वेटिंग हॉल और सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण भी किया। डीजी ने कहा कि आउटर पर होने वाली लूट की घटनाओं को रोका जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.