धनबाद, दिसम्बर 15 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बाद कोहरे का असर भी शुरू हो गया है। रविवार की सुबह धनबाद आने वाली दोनों राजधानी करीब चार-चार घंटे की देरी से आई। कालका और मुंबई मेल सहित अन्य ट्रेनें भी देरी से यहां आई। रविवार को नई दिल्ली से खुली हावड़ा और सियालदह राजधानी देरी से खुली। रविवार को नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस सुबह 6.33 बजे की जगह तीन घंटा 53 मिनट की देरी से सुबह 10.26 में धनबाद आई। इसी तरह रविवार को नई दिल्ली-सियालदह एक्सप्रेस सुबह 6.18 बजे की जगह तीन घंटे 52 मिनट की देरी से सुबह 10.10 बजे धनबाद पहुंची। डाउन कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस एक घंटा 43 मिनट की देरी से धनबाद आई। मुंबई-हावड़ा मेल एक घंटा 33 मिनट की देरी से यहां आई। शनिवार को हावड़ा और सियालदह से खुली राजधानी एक्सप्रेस भी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.