जमशेदपुर, अप्रैल 1 -- टाटानगर समेत पूरे चक्रधरपुर मंडल में ट्रेनों को समय से चलाने की मांग पर जदयू 7 अप्रैल को टाटानगर स्टेशन पर एक दिवसीय धरना देगा। जदयू नेता सुभाष श्रीवास्तव एवं अजय कुमार ने मंगलवार को टाटानगर के स्टेशन निदेशक सुनील कुमार को पत्र देकर धरना की जानकारी दी। जदयू के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष ने बताया कि रेलवे 3 वर्ष से मालगाड़ी के लिए यात्री ट्रेनों को लेट करता है। इससे बिहार व झारखंड के अलावा देश के दूसरे राज्यों के हजारों यात्रियों को रोज परेशानी हो रही है। जदयू के अनुसार, रेलवे में ढुलाई बढ़ाने के लिए मालगाड़ी को सिग्नल देकर मेल एक्सप्रेस ट्रेनों को छोटे स्टेशनों, रेलवे केबिन एवं स्टेशन आउटर पर रोका जाता है। रेलवे द्वारा ट्रेनों को समय से नहीं चलाने पर जदयू उग्र आंदोलन करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.