जमशेदपुर, मार्च 22 -- ट्रेनों के लगातार लेट चलने से कोल्हान के निवासी तीन वर्षों से परेशान हैं। चक्रधरपुर से टाटानगर आने में अब 3-4 घंटे लग रहे हैं। झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिषेक और मुकुल ने झामुमो नेता कुणाल षाडंगी को ज्ञापन सौंपकर यह मुद्दा उठाया है। एसोसिएशन ने राज्य सरकार से रेलवे के साथ वार्ता कर ट्रेनों को समय से चलाने की मांग की है। कुणाल षाडंगी ने सरकार के माध्यम से रेलवे के साथ वार्ता का आश्वासन दिया है। एसोसिएशन के अनुसार, यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी का मुख्य कारण लाइन की कमी है। कोरोना काल से यह समस्या बढ़ी है। इससे कनेक्टिंग ट्रेनें छूट जाती हैं। रोज 10-12 ट्रेनें लेट होने से हजारों यात्री प्रभावित होते हैं। चक्रधरपुर मंडल में रोज 200-250 मालगाड़ियां चलती हैं। मालगाड़ियों को प्राथमिकता मिलने से यात्री ट्रेनों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.