जमशेदपुर, अप्रैल 1 -- ट्रेनों की लेटलतीफी में सुधार की मांग को लेकर जनता दल यूनाइटेड 7 अप्रैल मंगलवार को टाटानगर स्टेशन पर एक दिवसीय धरना देगा। जदयू के महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने सोमवार को यह जानकारी दी। धरना को विधायक सरयू राय ने भी समर्थन दिया है। इसमें सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे। अजय कुमार ने बताया कि टाटानगर एवं चक्रधरपुर मंडल में मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों को 40-50 किमी की दूरी तय करने में 4-5 घंटे से अधिक समय लगता है। ट्रेनों के अनियमित परिचालन से रोज सैकड़ों लोग परेशान हो रहे हैं। रेलवे मालगाड़ियों को प्राथमिकता देकर यात्री ट्रेनों की उपेक्षा कर रहा है। धरना की तैयारियों को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक भी हुई है। झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन के कुमार अभिषेक ने कहा कि यात्री सुविधा के लिए स्टेशन पर धरना एक बेहतर पहल है। सिंहभूम चेंब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.