चक्रधरपुर, अप्रैल 10 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला और झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनें घटों देरी से चल रही है, जिस कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर लंबी दूरी के ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर भारतीय समन्वय समिति के ओपी सिंह, रिंकू अग्रवाल और रिशी सेवक ने राउरकेला रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर लक्ष्मीधर त्रिपाठी को एक मांगपत्र सौंप कर ट्रेनों का समय पर परिचलान करने की मांग की है, साथ ही ट्रेनों के लेटलतीफी परिचालन पर नाराजगी जाहिर की और ट्रेनों का सही परिचालन के लिए कदम उठाने को कहा है, साथ ही चेतावनी दी है कि अगर ट्रेनों के लेटलतीफी इसी तरह से जारी रहा तो आगामी दिनों में लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.